डीपीआरओ के सामने पीडि़त ने प्रधान पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

लेन-देन की सुनाई ऑडियो, सचिव को लगायी फटकार
कंपिल, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत कमरुद्दीन नगर में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर शनिवार जिला पंचायती राज अधिकारी ने जांच की। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंपकर गांव में हुए विकास कार्यों में बंदरबांट और बिना कार्य कराए भुगतान, आवास व शौचालय दिलाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाया।
गांव कमरुद्दीन नगर निवासी शिव कुमार ने सात अन्य साथियों के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर आवास योजना व शौचालय के नाम पर बसूली व निर्माण योजना में अनियमितता बरतने एवं अन्य विकास कार्यों में भी मानक की अनेदखी करने का आरोप लगाया था। शनिवार सुबह जिला पंचायती राज अधिकारी राजेश चौरसिया प्राथमिक विद्यालय कमरुद्दीन नगर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को बुलाकर प्रधान पूजा गौतम व सचिव कमल कुमार के सामने समस्याएं सुनी। गांव की मीरा देवी, शिव कुमार ने प्रधान पर आवास के नाम पर बीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। शिव कुमार ने डीपीआरओ को प्रधान पति के द्वारा रुपए की मांग करने की रिकॉर्डिंग भी सुनायी। जिसमें प्रधान पति द्वारा आवास के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की गयी। अन्य लोगों ने भी खड़ंजा, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, पड़ोस की ग्राम पंचायत में स्वयं के आवास के लिए सडक़ निर्माण व ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत घर के सोलर पैनल के लिए पैंतीष हजार दो सौ रुपए निकाल लिए। डीपीआरओ ने सचिव कमल कुमार से कागज दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सकें। इस पर डीपीआरओ ने उन्हें फटकार लगायी। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *