आंगनबाड़ी केंद्र से राशन चोरी करते ग्रामीणों ने कार्यकत्री को घेरा

पुलिस ने पहुंचकर राशन व कार को लिया कब्जे में आंगनवाड़ी कार्यकत्री बोली हम राशन चोरी करने नहीं रखने आये है

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनवाड़ी केंद्र से रविवार दोपहर में एक कार सवार लोग केंद्र का ताला खोल राशन चोरी कर रहे थे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर राशन सहित कार सवारों को पकड़ लिया। जानकारी करने पर पता चला कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती है राशन चोरी करवा रही थी। थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में में आंगनबाड़ी केंद्र बना है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी है। रविवार को गीता देवी ने एक कार से आकर आंगनवाड़ी केंद्र का ताला खोला। उसमें रखे 2 बोरी गेहूं कार में डलवा लिए। जिसकी जानकारी पड़ोस में बने घर महिलाओं को हुई तो तुरन्त सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान पंकज राजपूत ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन और गाड़ी कब्जे में ले ली। जय मां दुर्गे स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष रेखा देवी ने बताया कि पिछले माह में राशन आया था। वह हमने आंगनबाड़ी को हैंड ओवर कर दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह राशन का गेहूं आंगनबाड़ी कार्यकत्री चोरी करके कार ले जा रही थी। आंगनबाड़ी गीता देवी ने बताया कि कार से हम गेहूं लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पर रखने के लिए और बच्चों को वितरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र से हमने गेहूं निकाला नहीं है, लेकिन ग्रामीण आरोप गलत लगा रहे हैं। चौकी इंचार्ज चिलसरा विशेष कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना मिली थी।मौके पर पहुंचकर राशन और गाड़ी को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *