विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरुक

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत विकास खण्ड शमशाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मंझना में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत, बीडीओ शमशाबाद मोहम्मद समीम अशरफ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल गंगवार ने कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही विकसित संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गोद भराई की रस्म अदा की गई और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। साथ ही लोगों को 2024 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लोगों को सरकार द्वारा जनहित में जारी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की उन योजनाओं के संबंध में फिल्म के जरिए जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रति राजवीर राजपूत, ग्राम प्रधान सतेन्द्र चतुर्वेदी, भाजपा के जिला महामंत्री सुनील रावत, प्रशांत कटियार, आदेश राठौर, नरेन्द्र गुप्ता, रत्नेश गोस्वामी, अमन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *