
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र ग्राम रोशनाबाद निवासी युवा अधिवक्ता विश्व प्रकाश चतुर्वेदी ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जिला कार्यकारिणी हेतु अपना नामांकन एल्डर्स कमेटी को दिया। अधिवक्ता विश्व प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा वह यह चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ेंगे तथा अधिवक्ता बंधुओं के सहयोग से चुनाव जीतेंगे। अधिवक्ता के अनुसार नामांकन पत्र में रामशंकर राजपूत एडवोकेट व यादवेंद्र सिंह गंगवार एडवोकेट को प्रस्तावक बनाया गया है। मालूम रहे अधिवक्ताओं के काफी संघर्ष करने के बाद बार एसोसिएशन का चुनाव हो रहा है। अधिवक्ता विश्व प्रकाश चतुर्वेदी ने पूरी दमदारी के साथ चुनाव लडऩे का फैसला किया तथा नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी को सौपा
