लगातार हो रही बारिश से गिरी दीवार

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रुक-रुककर हो रही वारिश से कच्ची दीवारों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी क्रम में शमशाबाद क्षेत्र में दीवार गिरने से सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गृह स्वामिनी एवं बच्चे बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम नैगवां महिला कुसमा देवी ने बताया कि बीते दिनों से रुक-रुककर हो रही वारिश से दीवार गिर गयी। जिससे सामान के साथ ही साथ टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी कीमत करीब बीस हजार रुपये थी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान दुर्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पीडि़त महिला ने बताया कि हमारा कोई सहयोग करने वाला नहीं है। हमारे पति समर पाल का 5 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था एवं हमारे एक बेटा व एक बेटी है। वह मेहनत और मजदूरी करके अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *