पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छिड़ी जंग

तालिबान ने गिराया मुनीर का फाइटर जेट

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान ने कुनार प्रांत में पाकिस्तान पर हमला किया। जिसमें 55 पाक सैनिक मारे जाने का दावा है। इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अफगान तालिबान को खुली जंग की चुनौती दी। उन्होंने तालिबान पर भारत समर्थक होने और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान पर सख्त शब्दों में हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान की सेना किसी दूसरे महाद्वीप से नहीं आई है, हम आपके पड़ोसी हैं और आपकी हदें जानते हैं। पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का नाम गजब लिल-हक दिया है। पाकिस्तान सेना की यह कार्रवाई अफगानिस्तान के हमले और 55 पाकिस्तानी सैनिक के मारने के बाद की गई है। जिसमें दो बेस और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। ऐसे में अब दोनों पक्षों के बीच संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने करीब दो घंटे तक एयर स्ट्राइक की। जिसके जवाब में तालिबान ने भी सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने पुष्टि की है कि 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं। जियो न्यूज के अनुसार इन अभियानों में तालिबान के 27 ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं और नौ ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान की बहादुर सशस्त्र सेनाएं भारत समर्थक तालिबान और अफगान आक्रामकता का करारा जवाब दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन की किस्मत में हार लिखी है, इंशा अल्लाह।
रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को भारतीय उपनिवेश बना दिया और दुनिया भर से आतंकियों को इक_ा कर आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हालात सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन तालिबान शासन भारत का प्रतिनिधि बन गया है। वहीं अफगान बलों ने कुछ शव और सैकड़ों हल्के और भारी हथियार भी जब्त कर लिए और कई सैनिकों को जीवित पकड़ लिया। इसमें कहा गया है कि ऑपरेशन के दौरान, पाकिस्तान के दो मुख्यालयों और 19 चौकियों पर अफगान बलों ने कब्जा कर लिया। बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन में आठ अफगान सैनिक शहीद हो गए और 11 अन्य घायल हो गए हैं। तालिबान का दावा है कि उसने पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *