हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला झुलसी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कपड़े सुखाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला झुलस गयी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार गांव में मंगलवार को कपड़े सुखाते समय एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसीद्ध में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय सरोजा के रूप में हुई है। वह शिवरई बरियार स्थित अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को वह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी, तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और सरोजा अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गईं। धमाके और चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को बेहोशी की हालत में तुरंत सीएचसी ले जाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लगातार हादसों का कारण बन रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *