नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव नवाबगंज क्षेत्र में हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर के गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस गेस्ट हाउस के खुलने से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा।
मंगलवार को रसीदपुर गांव में पीडीए महापंचायत में भाग लेने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नवाबगंज स्थित श्री बालाजी गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस गेस्ट के शुरु होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी लाभ होगा। इसके बाद डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने विकास खंड क्षेत्र के ही ग्राम मडिय़ा में चल रही सामूहिक भागवत कथा में भी भाग लेकर माथा टेंका तथा सर्वमंगल की कामना की।
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने श्री बालाजी गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन
