कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला तरा निवासी 27 वर्षीय सिकंदर पुत्र अशोक कुमार सोमवार रात को घर से निकला था। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे खेत में काम कर रहे किसानों ने उसे घर से लगभग 500 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर मफलर से फंदे पर लटका देखा। किसानों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के पिता अशोक, भाई मिथुन, धर्मेन्द्र, बहन सुनहरी और मां मीरा देवी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने बीएड की पढ़ाई पूरी कर ली थी और बीटीसी करने के बाद ट्रेनिंग कर रहा था। परिजनों के अनुसार सिकंदर की शादी की बात भी चल रही थी और पांच दिन पहले ही वे लडक़ी देखने गए थे। पिता ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके बेटे ने आत्महत्या क्यों की। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थिति में छात्र फांसी पर झूला, पुलिस जांच में जुटी
