फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नये कानून के संबंध में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कर्मियों, व्यापारियों व अन्य मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो नये कानून के तहत हमें ताकत मिली है उसका हम प्रयोग करें। महिलाओं के कानून मे अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। महिलाओं पर होने वाले उत्पीडऩ के दृष्टिगत कानून सख्त किए गए हैं। महिलाओं का उत्पीडऩ रोकने के लिए कई नई धाराएं भी बनाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नये कानून का प्रचार प्रसार कराया जायेगा। जिससे जनता इसके बारे में जान सके और इसका प्रयोग कर सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नये कानून में कई धारायें कम की गयी हैं। 511 में से मात्र 358 धारायें रह गयी हैं। इससे जनता को जल्दी न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि नये कानून का सख्ती से पालन कराया जायेगा।
पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट विधायक ने एसपी से की शिकायत
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक की कार्यशाला में मौजूद अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने अपना दुखड़ा रोते हुए एसपी से कहा कि पुलिस कई मामलों में कार्यवाही नहीं करती है तथा समझौता होने के बाद भी लोगों को थाने में बैठाकर रखती है। जिससे मुझे थाने में फोन करना पड़ता है। जिस पर एसपी ने समस्त थाना प्रभारियोंं व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस ऐसा कोई काम न करें, जिससे जनता के बीच उसकी छवि धूमिल हो। जनता को न्याय दिलाना उसकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।