उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर के पास बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार को गंभीर हालत में परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह 22 पुत्र राजकुमार सोमवार की सुबह लखनऊ स्थित क्षेत्र में किसी काम से गए थे। दोपहर बाद वापस लौटते समय फरीदपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी शिव कांति रो-रोकर बेहाल होती रही। एक बेटी है, मृतक खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी ने बताया कि जरूरी काम से गए थे कुछ देर बाद वापस आने की बात कही थी। हसनगंज कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की घटना हुई है जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।