हरे अमरुद के बाग को काटकर उजाड़ रहे लकड़ी माफिया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जहां एक ओर सरकार वन महोत्सव सप्ताह के तहत पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है, वहीं लकड़ी माफिया हरे भरे पेड़ों को उजाड़ रहे हैं।
फतेहगढ़ कानपुर रोड भोजपुर बघार किसी जमाने में आम व अमरूद के बागों के नाम से मशहूर था। अब यहां पर कुछ वर्षों से प्लाटिंग का काम बहुत जोरों से चल रहा है। धीरे-धीरे बागों को उजाडक़र प्लाट काटकर बेचे जा रहे हैं। मंगलवार को जब संवाददाता उधर से गुजरा, तो उसकी नजर भोजपुर बघार की ओर गयी, तो देखा लकड़ी माफिया पेड़ों की कटाई कर रहे थे। स्थानीय कुछ जिम्मेदार लोगों ने पेड़ों की कटाई के बारे बताया की इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी रत्नेश कुमार श्रीवास्तव को दी गयी। वहीं खबर लिखे जाने तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि वन विभाग की मिलीभगत से उपरोक्त लकड़ी माफिया पेड़ों को काट रहे हैं। उनका कहना है कि वह पुलिस व वन विभाग को सुविधा शुल्क देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *