फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद कुश्ती संघ का गठन मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। पर्यवेक्षक के रुप में उ0प्र0 कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चन्द्र उपाध्याय रहे। फर्रुखाबाद कुश्ती संघ के संरक्षक दीपक कटियार को बनाया गया। अध्यक्ष की जिम्मेदारी पल्लव सोमवंशी को मिली। उपाध्यक्ष अतुल कटियार, कुलदीप यादव, कमलेश कुमार को बनाया गया। सचिव की जिम्मेदारी अरुण कुमार यादव को दी गई। सह सचिव संजीव कटियार, अजीत, अवधेश सिंह बनाये गये। कोषाध्यक्ष अंकित कटियार को बनाया गया। सदस्य ललित कुमार, सपनेश पटेल, उत्कर्ष यादव, अनुज वर्मा, विमलेश कुमार, विकास सोलंकी बने। इस अवसर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर के अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच रामसज्जन यादव, अर्पित कटियार, सुनील कुमार, प्रभय प्रताप, विवेक यादव, आशीष कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष पल्लव सोमवंशी व सचिव बने अरुण कुमार
