समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। विगत वर्षो की भाँती इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त भगवान् का पूजन समारोह जुड़वा शहर में हैदरगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।यमद्वितीया महोत्सव की मुख्य अतिथि शहर की प्रख्यात स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ.अंजलि श्रीवास्तव रही।महोत्सव की शुरुआत कलम दवात पूजन एवं श्री चित्रगुप्त भगवान का अभिषेक के साथ हुई इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ अंजलि ने श्री चित्रगुप्त जी के अवतरण पर प्रकाश डाला। समारोह में कमल किशोर भटनागर जी का सन्देश पढ़ कर सुनाया गया।इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में चित्रांश परिवार शामिल हुए जिनमे मुख्य रूप से ट्रस्टी कैलाश लाल,रमेश चंद्र श्रीवास्तव,अनिल कुमार श्रीवास्तव,सुभाष चंद्र श्रीवास्तव भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,विकास सिन्हा,अभिषेक श्रीवास्तव अधिवक्ता अशोक कुमार,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,शैलेश कुमार श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,अंशुमाली,सचिन शंकर,अमित शंकर,हरीश चंद्र श्रीवास्तव,मनीष सक्सेना,डॉ पंकज श्रीवास्तव,डॉ.गौरव श्रीवास्तव,ललित मोहन श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव सतीश कुमार श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव,विश्वास श्रीवास्तव, नरसिंह नाथ,दिनेश चंद,सुनील, वेद प्रकाश,गौरव,नीरज श्रीवास्तव,जे.पी श्रीवास्तव, जगदीश यादव,नारी शक्ति स्वरूपा रेखा,शशि,नंदनी,शशि बाला,कुसुम,अनीता,रेनू,सोनी , संगीता तथा राजकुमारी आदि मौजूद रही।सभी स्वजातीय बन्धुओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। शाम को दीपदान के कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने दीपदान कर भगवान श्री चित्रगुप्त के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की।अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवक कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ने मंदिर में चल रहे निर्माण की जानकारी दी,सहयोग के लिए अपील की और सभी आगतुकों का आभार व्यक्त किया।
