प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम को बदल दिया है। कुल 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को उनके स्थान पर अयोध्या का डीएम बनाकर भेजा गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. योगी सरकार ने 6 जिलों के डीएम सहित 16 आईएएस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. अयोध्या, अमेठी, कन्नौज, इटावा, बदायूं और चंदौली के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें से अयोध्या के डीएम को अवस्थापना और औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बना दिया गया है.
वहीं चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है और आईएएस चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम बनाया गया है.
अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
चन्द्र विजय सिंह | डीएम अयोध्या | विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास |
निखिल टीकाराम फुंडे | डीएम चंदौली | डीएम अयोध्या |
चन्द्र मोहन गर्ग | नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज | डीएम चंदौली |
सीलम साईं तेजा | सीडीओ, जौनपुर | नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज |
मृणाली अविनाश जोशी | संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर | सीडीओ, जौनपुर |
निशा | डीएम अमेठी | मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन |
संजय चौहान | नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर | डीएम अमेठी |
शिपू गिरि | विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग | नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर |
महेन्द्र वर्मा | मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन | सचिव, उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) |
अवनीश कुमार राय | डीएम इटावा | डीएम बदायूं |
शुभ्रान्त कुमार शुक्ल | डीएम कन्नौज | डीएम इटावा |
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री | विशेष सचिव, मुख्यमंत्री | डीएम कन्नौज |
निधि श्रीवास्तव | डीएम बदायूं | विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग |
संदीप भागिया | सीडीओ, मुजफ्फरनगर | अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर |
कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण | संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ | सीडीओ, मुजफ्फरनगर |
राज कुमार प्रथम | प्रतीक्षारत | विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग |