अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। असमय घटी इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दिल्ली में नौकरी करता था। वह बीते दिन ही घर आया था।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमैयापुर पश्चिम निवासी 22 वर्षीय रमाकांत पुत्र सुखपाल दिल्ली में रहकर काम करता था। सोमवार को वह अपने घर आया था। परिजनों से मिला बातचीत की और खेत में काम कर रहे पिता के पास जाकर उनका भी हाथ बंटाया। दोपहर होते-होते उसके दिमाग में कुछ ऐसा खुमार चढ़ा कि वह गांव से थोड़ी दूर जाकर खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी डालकर झूल गया। गले में फंदा डालने से पहले उसने मोबाइल पर फंदा डालकर स्टेटस लगाया और उसके बाद मौत को गले लगा लिया। घर वालों का कहना है की मौत का कारण क्या है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मृतक की शादी 18 अप्रैल 2024 को राम कांति के साथ हुई थी। इस समय पत्नी अपने मायके में थी। मृत्यु के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की डेड बॉडी को नीचे उतारकर रोने लगे। थाना पुलिस द्वारा मृतक के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला
