पुलिस की टोपी लगाकर युवक ने वीडियो किया वायरल

पुलिस ने शुरु की जांच पड़ताल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस की टोपी लगाकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अपलोड कर लोग तरह-तरह की सुर्खिया बटोर कर आम जनमानस के मध्य चर्चा में रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें शायद नहीं मालूम कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ऐसा ही एक मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ में देखने को मिला। जहां अभिषेक पुत्र राजीव जो पुलिस की टोपी लगाकर फोटो खिंचवाने तथा वीडियो वायरल करने के बाद आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना था यह तो पुलिस प्रशासन के उसूलों के खिलाफ है। मालूम हो विगत दोनों पूर्व फर्रुखाबाद में मादक पदार्थ का विक्रय करने वाली महिला जिसका पुलिस की टोपी लगा फोटो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया था। जब शमशाबाद थाना पुलिस से जानकारी की गई तो थाना अध्यक्ष शमशाबाद का कहना था पुलिस की टोपी लगाकर फोटो खिंचवाने तथा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *