ई-रिक्शा चार्ज करते समय लगे करंट से युवक की मौत

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गये।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी २८ वर्षीय वीरेश कुमार राठौर पुत्र स्वर्गीय सुरेश ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वीरेश देर रात्रि घर पर ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहा था, तभी अचानक उसके करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक अनुनय कुटार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नन्ही देवी अपने मायके में थी। इस घटना से मृतक की पत्नी नन्ही देवी व मां मुन्नी देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *