फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर निवासी आदेश पुत्र माधवराम उम्र करीब 32 वर्ष सुबह 5.30 बजे घर में लगी पावर चारा मशीन से चारा काटने गया था। चारा काटते समय आदेश को जोरदार करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन गम्भीर हालत में आदेश को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डियूटी पर तैनात डाक्टर ने आदेश को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
करंट लगने से युवक की मौत
