मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज़। बाइक से मायके जा रही महिला की बाइक सवार बदमाशो ने सोने की चैन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जनपद एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर टीलपुर निवासी आकाश राठौर की पत्नी अल्का राठौर ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी है कि 15 अगस्त की बीती रात्रि लगभग 8 बजे अपने पति आकाश के साथ मोटर साइकिल से अपने मायके फतेहगढ़ जा रही थी, तभी रतनपुर के पास माउंट लिटेरा स्कूल की मोड के पास पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार आए और पीछे से झपटता मारकर कर चैन लूट ले गए। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकार अनिल वर्मा ने मुरहास कन्हैया में बनी बैंक तथा अन्य दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा आरोपी की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस बल सुबह से निरंतर पर प्रयास कर रही है।क्षेत्राधिकार अनिल कुमार वर्मा ने बताया जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
