फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सहासिक व समाजसेवा का कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। ऑफीसर्स क्लब स्थित उत्तर प्रदेश दिवस पर विकास एवं विरासत प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समाजिक श्रेणी प्रमुख व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव एवं केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष और संस्कार भारती, भारत विकास परिषद जैसी 20 संस्थाओं में अग्रिम भूमिका निभाते हुए विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे है। जिसके चलते शुक्रवार को ऑफीसर्स क्लब में 134 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, डा0 सुरभि एवं जिलाधिकारी व सीडीओ ने सम्मानित किया। मुख्य रुप से अनिल प्रताप सिंह को शॉल ओड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह के सम्मान मिलने से समाजसेवा का जज्बा बढ़ता है। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेन्द्र सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक आदि लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर अनिल प्रताप सहित 134 लोग हुए सम्मानित
