बारिश के कारण भयावह भूस्खलन: सिक्किम में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद, 6 जवान लापता

समृद्धि न्यूज। भारत के सिक्किम में प्राकृतिक आपदा ने बड़ी तबाही मचाई है। इस आपदा में भारतीय सेना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिक्किम के छतेन में भूस्खलन यानी कि लैंडस्लाइड की चपेट में भारतीय सेना का एक कैंप आ गया है। इस लैंडस्लाइड की चपेट में आने के कारण भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, सेना के 6 जवान अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।सिक्किम के लाचेन में सेना के एक शिविर में भूस्खलन होने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि छह सैनिक अभी भी लापता हैं। सोमवार को एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि लापता सैनिकों के लिए बचाव अभियान जारी है। बचाव दल बेहद चुनौतीपूर्ण इलाके और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में लगातार काम कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मंगन जिले के लाचेन नगर में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार शाम करीब सात बजे हुआ। इस भयावह भूस्खलन ने आर्मी कैंप को अपनी चपेट में ले लिया। भूस्खलन के बाद भारतीय सेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अब तक चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है, जबकि तीन बहादुर सैनिक हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा इस आपदा में शहीद हो गए। बयान के अनुसार तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, रेस्क्यू ऑपरेश जारी है।

सेना के आधिकारिक बयान में क्या कहा

भारतीय सेना ने इस आपदा में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। सेना के आधिकारिक बयान में कहा गया है, भारतीय सेना इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले बहादुरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान जारी

रक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में लैंडस्लाइड में शहीद होने वाले सेना के जवानों की पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में की गई है। सभी के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीमें लापता चल रहे 6 अन्य जवानों की तलाश में अभियान चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *