फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में नगर के त्रिपोलिया चौक पर सपाइयों ने जनपद की 311वीं वर्षगांठ केक काटकर मनाई।
महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने कहा कि शनिवार को जनपद की 311वीं वर्षगांठ है, और हर वर्ष की तरह सपा साथी इसे हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। पूर्वजों ने फर्रुखाबाद की स्थापना यह सोचकर की थी की आने वाली पीढिय़ों के नेतागण जनपद को और विकसित व विकासशील करेंगे, लेकिन भाजपा की सरकार में जनपद बराबर पिछड़ता चला जा रहा है। यहां के सधवाड़े के छपाई के कारखाने जयपुर-दिल्ली जैसे बड़े-बड़े महानगरों में चले गए हैं। यहां के बड़े-बड़े उद्योग भी अब दूसरे बड़े शहरों की तरफ जा चुके हैं, क्योंकि भाजपा की सरकार व यहां के नेताओं ने जनता को हमेशा ठगने का कार्य किया है। ना कोई एक्सप्रेस-वे, ना कोई बड़ा उद्योग जनपद की जनता को दिया गया। विकास के नाम पर रेलवे रोड को भी चौपट कर दिया गया। आम जनमानस व लोगों से कहना है कि विकास व विकसित चाहिए तो 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये। अखिलेश यादव जैसा विकास पुरुष मुख्यमंत्री जनपद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को भी विकसित करेंगे। इस अवसर पर अमित यादव, रजत क्रांतिकारी, ओम प्रकाश शर्मा, वीना शर्मा, खुर्शीद खान, कुलदीप भारद्वाज, हसीन, अभिषेक गुप्ता, सत्यम अवस्थी, अमित यादव, अमन भारद्वाज, सनी मिश्रा, सोनी दुबे, प्रभात अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
सपाइयों ने फर्रुखाबाद की 311वीं वर्षगांठ केक काटकर मनायी
