पाक विदेश मंत्री डार पर केजेएस ढिल्लों का पलटवार, नूर खान एयरबेस में आग, ऑपरेशन सिंदूर में हुईं 500 मौतें

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इशाक डार आदतन झूठ बोलते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में सच्चाई भी उजागर कर देते हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बयान पर, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) कवल जीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इशाक डार एक पक्के झूठे हैं, लेकिन आखिर में वह सच भी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जब वे कहते हैं कि भारत ने 80 ड्रोन दागे थे, तो वे निशाना लगा सकते थे, सिर्फ़ एक ड्रोन नूर खान पर लगा, जिससे कुछ मामूली नुकसान हुआ और कुछ मामूली चोटें आईं। उनकी अपनी समा टीवी वेबसाइट ने 14 अगस्त, 2025 को उनके स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय कार्रवाई में मारे गए, 138 वीरता पुरस्कार विजेताओं के नाम प्रकाशित किए, ये उन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए। केजेएस ढिल्लों ने कहा कि अगर 138 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए, तो इसका मतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य कार्रवाई के कारण कम से कम 400 से 500 लोग मारे गए थे, उनके लिए यह कहना कि कुछ मामूली चोटें आईं, यह बात मेल नहीं खाती, नूर खान बेस में आग लगी हुई थी। वीडियो पाकिस्तानी नागरिकों ने जारी किए थे, उनके सभी ग्यारह एयर बेस बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। हमने नुकसान की अलग-अलग तस्वीरें, वीडियो दिखाए हैं, लेकिन वे अपना झूठ बोलते रहेंगे। सेव0 लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि हमने जो किया उसके सबूत मौजूद हैं, लेकिन पाकिस्तान अपनी पुरानी आदत के मुताबिक इन तथ्यों को झुठलाता रहेगा और झूठ फैलाता रहेगा। यह हमला भारत ने अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया था, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी।

पाक विदेश मंत्री का कबूलनामा, नूर बेस पर भारत ने किया था अटैक

पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर बेइज्जती हुई है, जहां लंबे समय से देश यह दावा करता रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के अटैक से उन्हें नुकसान नहीं हुआ। वहीं, अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपनी झूठी कहानी को खुद ही नकारा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अब खुद कंफर्म किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की स्ट्राइक में उनका नूरखान एयरबेस डेमेज हो गया। पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब उनकी सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री ने उनके दावे की पोल खोल दी है। इशाक डार ने कहा कि भारत ने 36 घंटों के भीतर पाकिस्तानी क्षेत्र में कई ड्रोन हमले किए और एक ड्रोन ने उनके सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया, जो ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय हमलों की सटीकता को उजागर करता है। इशाक डार ने कहा भारत ने पाकिस्तान की ओर ड्रोन भेजे। 36 घंटे के भीतर कम से कम 80 ड्रोन भेजे गए। हम 80 में से 79 रोकने में सफल हुए और केवल एक ड्रोन ने सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया और इस हमले में हमारे कर्मी भी घायल हुए। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, इसी के बाद भारत ने पाकिस्तान के आंतकवाद पर लगाम लगाने के लिए सख्त एक्शन लिया।् भारत ने 7 मई की रात को ऑपेरशन सिंदूर लॉन्च किया, इसी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया, पाकिस्तान ने भी हमला करने की नाकाम कोशिश की,् इसी के बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ।

आपरेशन सिंदूर में बंकरों में छिपी थी पाक सेना

पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी ने बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना बंकर में छिपी हुई थी। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान जरदारी ने यह स्वीकार किया कि तनाव के हालात में पाकिस्तान की सेना बंकरों में छिपी हुई थी और उन्हें खुद भी बंकर में रहने की सलाह दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *