नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान में 53 वाहनों के चालान

 35 वाहनों में लगवाए गए रिफ्लेक्टिव टेप
ड्रिंक एंड ड्राइव में एक मोटरसाइकिल सवार पकड़ा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा तथा यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार द्वारा नगर के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। टीम ने पाया कि गंगा फिलिंग स्टेशन पर सही आकार का बोर्ड लगा था तथा वहां कोई भी दो पहिया सवार बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए नहीं पाया गया। रामशरण अग्रवाल फिलिंग स्टेशन पर चेकिंग कार्यवाही की गई तथा टीम ने यह भी पाया इस पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड नहीं लगा था। इसके बाद टीम द्वारा कोशली इंडियन ऑयल पंप पर औचक निरीक्षण किया गया, वहां भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेते पाए गए। कार्यवाही में पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा पेट्रोल पंप पर 53 वाहनों के चालान किए गए हैं तथा इन पर रुपये 145000 का जुर्माना लगाया गया। टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर वाहनों में लगे हुए रिफ्लेक्टिव टेप की जांच की गई तथा 35 वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए। टीम ने बकाया टैक्स में संचालित एक ओवरलोड ट्रक भी पकड़ा गया, जिससे रुपये 30 हजार जुर्माना तथा 10000 टैक्स वसूल किया गया। एक अन्य ट्रक पर रिफ्लेक्टिव ना लगे होने पर 15000 का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने एक दो पहिया वाहन सवार को मदिरा पीकर वाहन में बिना हेल्मेट पेट्रोल लेते हुए भी पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *