मिर्जापुर: फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बैनामा करने वाला जालसाज गिरफ्तार

अदलहाट ​मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर की अदलहाट पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से जमीन का बैनामा करने वाले गिरोह के एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​घटना की शुरुआत 2 अगस्त 2025 को हुई, जब विदापुर (थाना कछवां) निवासी हर्षित सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने थाना अदलहाट में एक लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि कुछ नामजद अभियुक्तों ने साजिश रचकर फर्जी कागजात तैयार किए और उसको जमीन का अवैध तरीके से बैनामा कर दिया
​इस शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 253/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं——में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार, मंजरी राव के नेतृत्व में अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अदलहाट अजय सेठ के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह और उनकी टीम ने जाल बिछाया।
​मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त मकरन सिंह पुत्र जितेन्द्र प्रताप सिंह पता सिरसपुर, थाना समयपुर बादली, पश्चिम दिल्ली।
​वर्तमान पता: लहरतारा, थाना मडुवाडीह, जनपद वाराणसी। को गिरफ्तार कर लिया गया।
​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *