झरीनगरी जंगल में दो लाशें मिलने से सनसनी

चुनार (मिर्जापुर) कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित झरीनगरी जंगल में मंगलवार को खून से सनी महज दो सौ मीटर की दूरी पर दो शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो थानों का सीमा विवाद को लेकर चुनार पुलिस का झाम घंटे चलता रहा। एडिशनल एसपी के निर्देश पर चुनार पुलिस पोस्ट मार्टम के लिए शव ले गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह एक घटना नहीं, मर्डर की सोची समझी रणनीति है।
घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर तीन थाना राजगढ़, चुनार और मड़िहान की पुलिस, सीओ चुनार और सीओ मड़िहान की मौजूदगी में जर जोरू जमीन से संबंधित जांच शुरू की जा रही है।
पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया, लेकिन लोगों की आंखों में डर और दिलों में सवाल साफ झलक रहे हैं।
मृतकों की पहचान कांतलाल (39 वर्ष), मुकुंदपुर गढ़वा झारखंड वर्तमान पता निवासी झरीनगरी राजापुर थाना मड़िहान तथा प्रेम कोल (56 वर्ष) निवासी खुटहा, थाना घोरावल सोनभद्र वर्तमान पता झरीनगरी राजापुर थाना मड़िहान बताया जा रहा है। दोनों मृतक वर्षों से उसी क्षेत्र में निवास कर रहे थे और जंगल की जमीन पर खेती कर किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों में जमीन व टोटका को लेकर विवाद हुआ था। इस तरह की मौत से हर कोई शांत है ।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों शव अलग-अलग मिले, लेकिन दूरी महज दो सौ मीटर थी। इसी वजह से मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। कहीं सुनियोजित हत्या तो नहीं है?क्या दोनों हत्याओं के पीछे एक ही वजह और एक ही हाथ है? जांच में फॉरेंसिक टीम ग्रामीणों से पूछताछ और हर संभावित एंगल पर छानबीन की जा रही है। अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन हत्या की आशंका से इनकार भी नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *