पुलिस ने 20 लाख के अवैध गांजा के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सोमेन वर्मा के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मनीष मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक सिंह के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 दिसंबर 2025 को थाना जिगना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिगना बारी कोट चौराहा के पास से एक बोलेरो गाड़ी संख्या CG13C0364 एवं एक टैम्पो संख्या UP63BT3364 को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बोरी से कुल 50 किलो 780 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख बताई जा रही है। मौके से चार अंतर्राज्यीय शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल सिंह निवासी रीवा (मध्यप्रदेश), धीरज सिंह निवासी गौरा थाना जिगना, प्रतीक सिंह एवं भोला तिवारी निवासी भिलगौर थाना जिगना शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा कोरबा (छत्तीसगढ़) से खरीदकर स्थानीय तस्कर गुड्डू सिंह को बेचा जाता था।इस संबंध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-390/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो व टैम्पो को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *