कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम श्रंगीरामपुर स्थित घाट पर उस समय हडक़ंप मच गया, जब अचानक एक विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही संबंधित वन विभाग को अवगत कराया गया। सर्दी के चलते अगर ज्यादा चल फिर नहीं रहा था। फिलहाल अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं एतियातन ग्रामीणों को घाट से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
अजगर निकालने की सूचना से ग्रामीणों में मचा हडक़ंप
