नए साल पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, पीएम मोदी, राहुल, अखिलेश यादव समेत कई राजनेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

समृद्धि न्यूज। नए साल पर देशभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। देशभर में नववर्ष 2026 का स्वागत उल्लास और उम्मीदों के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं।

इस बीच पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है। वहीं उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। अयोध्या, काशी, देवघर, खाटू श्याम और सिद्धिविनायक मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। उज्जैन में सुबह करीब 4 बजे बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को भस्म रमाई गई और शंखनाद, ढोल-नगाड़ों तथा मंत्रोच्चार के बीच भस्म आरती संपन्न हुई।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

महिला भारतीय क्रिकेट टीम हुई भस्म आरती में शामिल

वहीं महिला भारतीय क्रिकेट टीम की 9 सदस्यीय टीम भी आज भस्म आरती में शामिल हुई। भस्म आरती के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाडिय़ों में स्मृति मंदाना, अरूणदति रेड्डी, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, प्रियंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, प्रज्ञा रावत, नैंसी पटेल और इनके परिवार के सदस्य शामिल रहीं।

बड़ी संख्या में वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

पीएम मोदी ने दी नए साल 2026 की शुभकामनाएं

Narendra Modi
@narendramodi
Wishing everyone a wonderful 2026! May the year ahead bring good health and prosperity, with success in your efforts and fulfilment in all that you do. Praying for peace and happiness in our society.

राहुल गांधी ने सभी को नए वर्ष 2026 की शुभकामनायें दी। लिखा: आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की।

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नववर्ष को उन सभी पीडी, प्रहरी को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav
@yadavakhilesh
प्रिय मानवतावादियों, नव वर्ष की हार्दिक बधाई और ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ के स्नेहपूर्ण वैश्विक वातावरण और सकारात्मक व्यवहार के विस्तार के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
आज से नयी ज़िम्मेदारी!
नये संकल्पों की तैयारी!
हम इस नव वर्ष को उस हर एक ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित कर रहे हैं, जो स्वतंत्र भारत में ‘लोकतंत्र-सेनानी’ के रूप में लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकार-आरक्षण बचाने के लिए समर्पित व संकल्पित हैं और हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ के साथ खड़े होकर हर महिला-पुरुष, युवती-युवक, बालिका-बालक की स्वतंत्रता, समानता, मानवीय गरिमा व प्रतिष्ठा और देश के बंधुत्व एवं सौहार्द को सुनिश्चित करने हेतु ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के लिए संघर्षरत हैं।
हम हर पीडीए प्रहरी को ‘प्रशस्ति पत्र’ देकर उनके योगदान को इतिहास के अविस्मरणीय अध्याय में जोड़ देंगे। सबकी समता, सबका सम्मान जय मानवता, जय संविधान!!
! आपका अखिलेश

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम0के0 स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नए साल का संदेश साझा किया।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *