फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किराये के मकान में अधेड़ महिला का शव मिलन से क्षेेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट निवासी मालती (५८) पत्नी स्व0 राकेश शाक्य प्रमोद मिश्रा के मकान में किराए पर रह रही थी। जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे से बरामद किया गया। मृतका की बेटी रवीना ने बताया कि मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि मालती का कमरा अंदर से बंद है। जब वह मौके पर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाया, तो उनकी मां चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थीं और उनके मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रवीना ने बताया कि उनके पिता राकेश शाक्य की मृत्यु करीब 15-16 वर्ष पहले हो चुकी है। बीते करीब 10 वर्षों से उनके ताऊ विजयपाल मालती के साथ रह रहे थे और उनका खर्च भी वही उठाते थे। उसने बताया कि मां के पेट में फोड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि फोड़ फूटने से मृतका को खून की उल्टी हुई औरउसकी मौत हो गयी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई रामकेश, महिला कॉन्स्टेबिल विमलेश कुमार व राखी तथा कॉन्स्टेबिल सुरेश कुमार और अनुज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई रामकेश ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि मृतका लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मृतका का एक बेटा मोहित है, जो दिल्ली में पत्नी के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
किराये के मकान में मिला अधेड़ महिला का शव, पुलिस ने की जांच पड़ताल
