बांदा: चोरी न कबूलने पर युवक की तोड़ी दो उंगुलियां, पिलाई पेशाब, चौकी इंचार्ज सहित सात पर मुकदमा

बांदा: पिपरहीही गांव में चोरी की वारदात न कबूलने पर थाने में युवक के साथ अमानवीय बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक की उसकी दो अंगुलियां तोड़ दी और पत्नी व मां के सामने पेशाब पिली दी। पीडि़त ने घटना के संदर्भ में न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पैलानी थाने में खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी निवासी पप्पू उर्फ श्रवण कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया है। जिसमें बताया कि 25 अगस्त 2025 को गांव के ज्वाला के घर चोरी हुई थी। 31 अगस्त 2025 को पंकज के घर भी चोरी का प्रयास हुआ था। 27 अगस्त को तत्कालीन चौकी इंचार्ज दान बहादुर पाल उसे पूछताछ के लिए थाने ले गए थे। इसके बाद पंकज और उसके परिवार वाले उसके घर आकर चोरी कबूलने का दबाव बनाने लगे और जूते से पीटा। १ सितंबर 2025 को उसे खप्टिहाकलां चौकी पर पीडि़त को पूछताछ के लिए बुलाया गया। वर्तमान चौकी इंचार्ज हरिशरण ने मारपीट की, इतना ही नहीं उसकी हाथ की दो अंगुलियां तोड़ डालीं। उसे एनकाउंटर करने की धमकी भी दी गई पत्नी व मां के सामने पेशाब पिला दी। पीडि़त ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराया। जहां दो उंगुलियां टूटी होने की जानकारी दी गई। पीडि़त ने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर पैलानी थाने में खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह, रामरूप व भइया, पंकज, ज्वाला, विद्याधर और सुनील के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हांलकि आरोप निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *