जन चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्यायें, किया जागरुक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाई जा रही ग्राम जन चौपाल योजना के तहत अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरहरी तथा ग्राम पंचायत खलवारा में ग्राम जन चौपाल योजना के तहत विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान के निर्देशन में विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों ने दोनों ग्राम पंचायत में वन पर्यावरण विशेषज्ञ के साथ मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं। जिसमें ग्रामीण जनता ने अधिकारियों को अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। जिसमें वृद्धावस्था, विधवा तथा विकलांग पेंशन के लिए एडीओ समाज कल्याण अंकुश कटियार ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। वहीं ग्रामीण समस्याओं के लिए एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह को समस्यायें सुनीं। जन चौपाल में ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। वन पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने ग्रामीणों को पर्यावरण हरा भरा रखने तथा गांव की खुशहाली पर्यावरण से मिलने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। गुंजा जैन ने बताया कि सभी ग्रामीण अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर वन पर्यावरण को स्वच्छ बनायें। जब हरे भरे वृक्ष होंगे तो बीमारियां भी दूर होगी और गांव में ताजी हवा मिलेगी, ऐसे ही कई अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दी गईं। इस मौके पर वन पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ ग्राम विकास विभाग से सुखदेव सिंह, सीडीपीओ कार्यालय से सुनीता उपाध्याय, ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, वेद प्रकाश तथा ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *