मुख्य लाइन में फाल्ट से 70 गांव अंधेरे में डूबे

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सिवारा विद्युत केंद्र में फाल्ट के कारण लगभग 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार मध्य रात से शुक्रवार सुबह तक सिवारा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 70 क्षेत्रीय गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली कर्मियों द्वारा फाल्ट ठीक किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे से आपूर्ति बहाल हुई। जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। 33/11 विद्युत उपकेंद्र सिवारा में मुख्य लाइन से आपूर्ति न मिलने के कारण गुरुवार रात 1 बजे के बाद बिजली ठप हो गई। इसके परिणामस्वरूप उपकेंद्र से जुड़े सभी 70 गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गए और बिजली के उपकरण भी अनुपयोगी हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली न होने से दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। बिजली विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को मुख्य 33 हजार वोल्ट लाइन में आई खराबी का पता लगाया और उसे ठीक किया। इस मरम्मत कार्य के बाद ही सिवारा कस्बे सहित सभी क्षेत्रीय गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली घर के लाइनमैन सोरन सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने पुष्टि की कि लाइन ब्रेकडाउन होने की वजह से उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *