मौजूद लोगों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला, पुलिस दोनों को चौकी ले गयी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने तालाब में कूदने का प्रयास किया। उसे बचाने के लिए पत्नी भी तालाब में कूद गई। दोनों दलदल में फंस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा हमजा उर्फ अमजद मुजाबर उम्र 32 वर्षीय पुत्र हलीम का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व खुशबू निवासी गंगापार के साथ हुआ था। जिससे एक 6 माह की बच्ची है। शनिवार की सुबह खुशबू ने अपने मायके गंगापार जाने के लिए पति अमजद से कहा कि आप हमें मायके घुमाने ले चलो। पति ने पत्नी से मना कर दिया। इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। जिससे गुस्साया पति घर से निकल कर आया। पीछे से उसकी पत्नी भी दौड़ती हुई आई और देखते ही देखते पुलिस चौकी के निकट तालाब में पति कूद गया। पीछे से उसकी पत्नी भी कूद गयी। यह देख वहाँ पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुँचे चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह दंपति को चौकी ले जाकर पूछताछ की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पति ने आपसी विवाद में तालाब में कूदकर जान देने का नाटक किया था। उसे कूदते देख पत्नी भी कूद गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तालाब में पानी नहीं था और दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
पत्नी से विवाद में पति तालाब में कूदा, पत्नी ने भी पूछे से लगायी छलांग
