सोनभद्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

समृद्धि न्यूज। सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 30 दिसंबर की शाम परिचित राजमिस्त्री और उसके दो अज्ञात साथियों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर पूरब पहाड़ी भलुआ टोला ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता की मां ने दी तहरीर में बताया कि पीडि़ता मेहनत मजदूरी के लिए शहर जाया करती है। ३० दिसम्बर शाम करीब साढ़े सात बजे परिचित मिस्त्री ने दूसरी जगह ले जाने के बहाने उसे पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचाया। वहां पहले उसने घटना को अंजाम दिया उसके बाद अपने दो साथियों को बुलाकर किशोरी को उनके हवाले कर दिया। जहां दोनों उसके साथ गैंगरेप किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *