धान की तौल ना होने पर किसानों का प्रदर्शन, किसान भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर

पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र किशनी ग्राम पंचायत के परेवा स्थित धान खरीद केंद्र पर किसानों ने धान की तौल ना होने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर पिछले 5 दिनों से धान की खरीद नहीं हुई है, जबकि कागों में लगभग 1900 कुंटल धान की तोल दिखाई गई है, किसानों ने मंडी सचिव नाजिम पर बड़े गोलमाल का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केंद्र प्रभारी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। किसानों ने इस मामले में जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भी सौंपा है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाएंगे और लखनऊ में धरना देंगे। किसानों का आरोप है की मंडी सचिव नाजिम जिला अधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, किसानों ने बताया कि जब वे बीसलपुर मंडी समिति पहुंचे तो सचिव नाजिम अली ने उनसे कहा कि उनका धान खरीद केंद्र परेवा किशनी में है और तोल वहीं होगी। किसानों का आरोप है कि सचिव उन्हें गुमराह कर रहे हैं परेवा का यह धान खरीद केंद्र अक्टूबर माह से संचालित है। प्रदर्शन करने वाले किसानों में नंदकिशोर शर्मा, राजेंद्र पाल, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, राजाराम, सर्वेश कुमार, गुरपाल, राजाराम, कृष्ण पाल, सतीश कुमार, देवदत्त, महावीर, देवेंद्र पाठक, विधिन शामिल थे। जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *