मेला श्री रामनगरिया की पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी

पीएसी और फायर ब्रिगेड तैनात
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर आबाद मेला श्री रामनगरिया की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी है। मेले की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं पर्याप्त पीएसी बल व फायर ब्रिगेड तैनात की गयी है।
थाना कादरीगेट के पांचालघाट गंगा तट पर 3 जनवरी 2026 से श्रीरामनगरिया मेले का शुभारंभ हो गया है। इस मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि गंगा तट पर लगने वाले इस मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र में एक पुलिस कोतवाली और 11 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त बल की मांग की गई है, जो शीघ्र ही प्राप्त होगा। वर्तमान में एक प्लाटून पीएसी को मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है, जो कानून व्यवस्था संभालेगी। डिड क्षेत्र में फ्लड पीएसी नावों से निरंतर निगरानी करेगी। इसके साथ ही छह से अधिक वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *