CM योगी का बड़ा फैसला: यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की राहत

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस और जेल विभाग भर्ती में बड़ा फैसला लिया गया। 32,679 पदों की सीधी भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में बड़ी छूट दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 को लेकर बड़ी खबर है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ी राहत दी है, जिसके तहत प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला लिया है। आयु सीमा में ये छूट सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए लागू होगी। यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से मुखर थे, वहीं पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में कैंडिडेट्स को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई थी। 30 दिसंबर 2025 को यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। कॉन्स्टेबल की ये भर्ती नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन, घुड़सवार (पोस्ट डिटेल्स देखने के लिए यहां पर क्लिक करें) दल के लिए होनी है, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं, शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं तय की गई है, जबकि पुरुष आयु सीमा 18 से 22 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच) और महिला आयु सीमा 18 से 25 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच) रखी गई थी। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान था, नोटिफिकेशन जारी होते ही सामान्य जाति की आयु सीमा बढ़ाने को लेकिन मांग उठने लगी थी, सोशल मीडिया पर जनरल कैटेगरी के लिए आयु केवल 18 से 22 साल होने पर विरोध शुरू हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *