कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अवैध बालू खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायत पर पहुंची खनन टीम ने एक ट्रैक्टर को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गाँव हरियालपुर तराई क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर खनन टीम ने मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान एक आयशर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। उक्त ट्रैक्टर ट्राली को कुआंखेड़ा पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक का नाम ध्रुव सिंह बताया गया है। बताते चलें कि क्षेत्र में बालू का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी खनन माफिया अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं।
खनन टीम ने अवैध खालू खनन करते ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा
