प्रभारी मंत्री से पीडि़ता ने की शिकायत, भाजपा नेताओं पर पति को झूठे मुकदमें में फंसाने का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद दौरे पर आये प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के सामने महिला ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उसके पति पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के समय पति घर पर थे, उसके घर में लगे सीसीटीवी चेक किये जाये। प्रभारी मंत्री ने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिये है, इसके साथ ही मामले में नाराजगी भी जाहिर की है।
प्रभारी मंत्री फतेहगढ़ निरीक्षण भवन से निकल रहे थे, उसी दौरान जयनरायण वर्मा रोड निवासी अर्चना राठौर पत्नी अनूप कुमार सिंह उर्फ रचछू ने प्रभारी मंत्री को रोक लिया। महिला ने मौके पर पंहुच कुछ भाजपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन लोगों ने उसके पति पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की। जिस पर मंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जाँच के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *