बीएलओ ने बूथों पर नये नाम जोडऩे व संशोधन करने का कार्य किया

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार को मतदाता सूची के विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूची का वाचन कर नए नाम जोडऩे, संशोधन करने का कार्य किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करना था। जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। बीएलओ ने पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरवाए और आवश्यक घोषणा पत्र संलग्न कर उन्हें मतदाता सूची में पंजीकृत किया। बीएलओ ने घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया और बूथों पर आने वाले लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र के महत्व से भी अवगत कराया। इस अभियान में युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। जहां बड़ी संख्या में पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुडऩे का संकल्प लिया। कन्या प्राथमिक विद्यालय बरतल में बूथ संख्या 256 पर विमलेश कुमारी, बूथ संख्या 257 पर कमलेश कुमारी, बूथ संख्या 255 पर अखिलेश कुमार और बूथ संख्या 254 पर विमलेश देवी बीएलओ के रूप में मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय केंद्र नवाबगंज में बूथ संख्या 258 पर शशि, बूथ संख्या 259 पर सरोज सिंह और बूथ संख्या 260 पर मीरा देवी ने कार्य किया। इस अभियान की निगरानी सुपरवाइजर अनूप सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *