अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

 एएसपी ने की जांच पड़ताल व फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य
शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच पड़ताल में जुटी खाकी
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैली गयी। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पीछे लगभग 300 मीटर दूरी पर खटा दुबका मार्ग पर अज्ञात शव मिलने की सूचना सुबह लगभग 10 बजे राहगीर रुपेश द्वारा डायल 112 को दी गई। 112 की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। घटना स्थल पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, डीएसपी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी तथा फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य नमूने लिए। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष होगी। मृतक का रंग गेहुआं, हरी हॉफ जैकेट, नीला तथा लाल रंग का ट्रैक सूट पहने था। दोनों हाथों में सूजन थी। सर पर चोट के कारण घटना स्थल पर खून फैला हुआ था। मृतक के पास बब्बर शेर का पउआ मिला। तथा जेब पांच दस के सिक्के तथा एक 20 का नोट मिला। इसके साथ पॉलीथिन में मूंगफली मिलीं। जिन्हें साक्ष्य के रूप में फॉरेंसिक टीम अपने साथ ले गई। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना मिली थी। शव के सर पर चोट के निशान मिले है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मृतक की फोटो डाल दी गई है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद मृतक की मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है। उप निरीक्षक आशू यादव ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *