शराब के साथ पानी समझकर पी लिया तेजाब, दो हालत बिगड़ी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शराब के साथ पानी समझकर तेजाब पीने से दो युवकों की हालत बिगड़ गई। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। जबकि दूसरे की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
नगर के बाईपास बबना तिराहा निवासी एक युवक अपने साथी के साथ बुधवार शाम को मोहल्ला बाईपास रोड लोधी नगर स्थित एक घर पर शराब पी रहा था। इसी दौरान घर में रखी तेजाब से भरी बोतल को उन्होंने पानी समझ लिया और उसे शराब में मिलाकर पी लिया। तेजाब पीने के बाद दोनों युवकों की हालत बिगडऩे लगी। इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और युवकों को नगर के एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही पुलिस को इस घटना की कोई सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *