नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताते चले कि यह एक महीने में तीसरा मामला है। वायरल वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर सरकारी सेवाओं के बदले खुलेआम रुपयों का सौदा करता नजर आ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता है। सुविधा शुल्क लेने के आरोप में सीएमओ ने सीएचसी नवाबगंज की दो नर्सों का वेतन रोकने के आदेश दिए था। एक व्यक्ति से बच्ची के जन्म के नाम पर रुपये लेने का मामला आया था। आयुष्मान भारत योजना, जो पूरी तरह नि:शुल्क है। उसे भी ऑपरेटरों ने अवैध कमाई का जरिया बना लिया है।
सीएचसी में आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली, वायरल वीडियो
