अवैध खनन करते एक जेसीबी व टै्रक्टर ट्राली जब्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये गये चेकिंग अभियान के तहत मेरापुर क्षेत्र में बिना अनुमति के खनन कर रही एक टै्रक्टर ट्राली व एक जेसीबी को खनन अधिकारी ने पकड़ लिया और थाने की अभिरक्षा में दे दिया।
गुरुवार को थाना मेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला सबल में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये गये चेकिंग अभियान के तहत खनन अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी की गई। मौके पर बिना अनुमति के एक ट्रैक्टर ट्राली एवं एक जेसीबी को पकडक़र थाना मेरापुर की अभिरक्षा में दिया गया है। कार्यवाही से विभाग को लगभग 250000 जुर्माने के रूपये में प्राप्त होगा। ज्ञात हो बीते दिन भी जिलाधिकारी के आदेश पर कम्पिल क्षेत्र में भी अवैध खनन पकड़ा गया था, लेकिन खनन अधिकारी को जिले में हो रहे खनन की जानकारी नहीं है। जबकि सूत्रों की माने तो खनन अधिकारी की सह पर ही अवैध खनन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *