कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी महेंद्र सिंह राजपूत का 18 वर्षीय पुत्र गौतम अपने चचेरे भाई अमित कुमार के साथ बाइक से कायमगंज में समरसिर्विल लेने आया था। समरसिर्विल लेकर वापस लौटते समय गांव से कुछ दूरी पर रात के अंधेरे में आगे चल रही बैलगाड़ी में उनकी बाइक पीछे से घुस गई। जिससे बाइक चला रहा गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अमित बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन गौतम को सीएचसी लेकर आए। यार डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने उसके पेट में चोट बताकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए लोहिया ना ले जाकर घर ले गए। गौतम बोलचाल रहा था। जिससे परिवार वालों को लगा कि उसकी हालत ज्यादा नाजुक नहीं है। रोज की तरह सुबह गौतम ने नित्य क्रिया कर नाश्ता किया, तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सीएचसी ला रहे थे। रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई। सीएचसी पहुंचने पर डॉ0 अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के बताते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता महेंद्र सिंह, मां गिरिजा देवी और छोटे भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि गौतम खेतीबाड़ी में हाथ बंटाया करता था। अस्पताल से मेमो भेज कर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
बैलगाड़ी में से टकराकर घायल हुए बाइक चालक की मौत
