पंजाब: बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे की वजह से शनिवार सुबह भीषण हादसे में एक महिला कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत हो गई। गुजरात के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक फॉच्र्यूनर कार बठिंडा के पथराला गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बेन के रूप में हुई है। सभी गुजरात के रहने वाले हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
