समृद्धि न्यूज। झारखंड के लातेहार जिला के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में शाम को बस पलटने से भीषण सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी व 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस में सवार सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। अस्पताल में भारी संख्या में घायलों को लाया जा रहा है। बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। सभी लोग बस पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए लातेहार जिला के महुआडांड़ आ रहे थे। जैसे ही बस ओरसा घाटी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गये।
