पीलीभीत: मौनी अमावस्या पर शारदा नदी में 3 डूबे, मौत

पीलीभीत, समृद्धि न्यूज। पीलीभीत जिले में मौनी अमावस्या पर धनाराघाट पर स्नान के दौरान तीन लोग शारदा नदी में डूब गए। इस घटना में तीनों लोगों की डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट पर शारदा नदी में नहाने गए गांव चंदिया हजार निवासी 14 वर्षीय सुमित और 15 वर्षीय सौरभ की नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूदे युवक की भी जान चली गई। तीन मौतों से घाट पर कोहराम मच गया। गांव चंदिया हजारा निवासी सुशांत का पुत्र सुमित गांव के ही सौरभ पुत्र निताई के साथ मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार की दोपहर शारदा नदी के धनाराघाट पर गया था। वहां दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर कुछ समय पहले कराए गए चेनेराइजेशन कार्य के समय खोदे गए गहरे गड्ढे में चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *